इस्लामी गणतंत्र ईरान के उद्योग, खनिज और व्यापार मंत्री रज़ा रहमानी ने गुरुवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की यात्रा से पहले सीस्तान व ब्लोचिस्तान प्रांत के आर्थिक मामलों में सक्रिय लोगों और व्यापारियों के साथ बैठक में कहा कि वर्तमान समय में ईरान और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक लेनदेन 1 अरब 30 करोड़ डाॅलर का है और स्वतंत्र व्यापार समझौते के अंतिम रूप में पहुंचने के बाद यह स्तर बढ़कर पांच अरब डाॅलर तक पहुंच जाएगा।
श्री रज़ा रहमानी ने कहा कि वह ईरान और पाकिस्तान की संयुक्त आर्थिक बैठक में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद का दौरा कर रहे हैं, कहा कि ईरान और पाकिस्तान के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक समानताएं पायी जाती हैं और ईरान, पाकिस्तान को क्षेत्रीय समीकरण में एक प्रभावी और महत्वपूर्ण देश के रूप में समझता है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उद्योग, खनिज और व्यापार मंत्री रज़ा रहमानी ने कहा कि ईरान के सीमावर्ती प्रांत, निर्यात के विस्तार तथा पड़ोसी देशों के साथ व्यापारिक लेनदेन को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनका कहना था कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के 15 पड़ोसी देशों हैं और इसीलिए निर्यात के विस्तार तथा पड़ोसी देशों के साथ व्यापारिक लेनदेन को व्यवस्थित करने के लिए क्षमताओं से लाभ उठाए जाने की आवश्यकता है।
ज्ञात रहे कि ईरान और पाकिस्तान के बीच 960 किलोमीटर संयुक्त सीमाएं हैं।